मनोज गर्ग बने दाग्यूरे फोटोग्राफर समिति के अध्यक्ष, विश्व फोटोग्राफी दिवस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू
मनोज गर्ग बने दाग्यूरे फोटोग्राफर समिति के अध्यक्ष, विश्व फोटोग्राफी दिवस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : टांटिया धर्मशाला स्थित बालाजी मंदिर में दाग्यूरे फोटोग्राफर समिति की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति के संरक्षक राजकुमार सोनी, भंवरनाथ सिद्ध, हुक्मीचंद गुर्जर एवं पृथ्वी सिंह शेखावत (गेडाप) की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में मनोज गर्ग को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सुरेश पड़ीहार को उपाध्यक्ष, राजेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष, अशोक सैन को मंत्री, मुकेश कुमार सोकल को महासचिव तथा मामराज कोटवाल को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज गर्ग ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बीदासर तहसील के सभी फोटोग्राफर भाग लेंगे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2283078


