[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंत्योदय प्रन्यास की बैठक: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ, सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंत्योदय प्रन्यास की बैठक: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ, सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य

चूरू में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से आयुष्मान योजना व वरिष्ठ नागरिक यात्रा रियायत से पात्र लोगों को जोड़ने का आह्वान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : शहर के गाजसर रोड स्थित एक होटल में सोमवार को अंत्योदय प्रन्यास की चूरू इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने समाज के अंतिम छोर पर बैठे जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं अंत्योदय प्रन्यास के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना और राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की वरिष्ठ नागरिक यात्रा रियायत जैसी योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को जोड़ने की अपील की।

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वाध्याय, परस्पर चर्चा और मत परिष्कार संगठन की कार्यप्रणाली के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने कहा कि जब एक विचार, एक मन और एक दिशा के लोग साथ मिलकर कार्य करते हैं तो सेवा कार्यों में सकारात्मकता और पवित्रता का भाव स्वतः विकसित होता है। सेवा को मानवता का सबसे बड़ा धर्म बताते हुए उन्होंने कहा कि अंत्योदय प्रन्यास सेवा, शिक्षण और वैचारिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से कार्य कर रहा है।

प्रन्यास के सचिव इंजीनियर रवि आर्य ने संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं उपाध्यक्ष दौलत तंवर ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष जांगिड़ तथा चूरू संयोजक नरेंद्र काछवाल ने भी अपने विचार रखे। काछवाल ने विश्वास जताया कि चूरू इकाई निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। बैठक में निवर्तमान जिला प्रमुख वंदना आर्य, उप प्रमुख महेंद्र न्योल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि दाधीच ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77