[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डालमिया ग्राउंड में फुटबॉल खिलाड़ियों ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डालमिया ग्राउंड में फुटबॉल खिलाड़ियों ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

डालमिया ग्राउंड में फुटबॉल खिलाड़ियों ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चिड़ावा : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर डालमिया खेल मैदान में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, चिड़ावा इकाई के संयोजक कैप्टन कुलदीप मान के नेतृत्व में फुटबॉल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश के इतिहास में अमर स्थान प्राप्त किया है। उनका शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक दिनेश पूनिया, हाफिज अहमद, राकेश कुमार, अरविंद जानू, अमित चौहान, बी.पी. सिंह, प्रवेक्षक दीपेश भारद्वाज, गणित व्याख्याता, पृथ्वी सिंह (भौतिक व्याख्याता) सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यार्थी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

Related Articles