[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माता अणची देवी स्कूल में स्व. चंद्रपाल चाहर की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

माता अणची देवी स्कूल में स्व. चंद्रपाल चाहर की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

माता अणची देवी स्कूल में स्व. चंद्रपाल चाहर की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

खेतड़ी : नंगली सलेदी सिंह स्थित माता अणची देवी स्कूल में शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों के प्रतीक स्वर्गीय चंद्रपाल चाहर की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और समाजसेवा को याद किया।

विद्यालय की निदेशक राजबाला चाहर एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल सैनी ने कहा कि स्व. चंद्रपाल चाहर केवल विद्यालय के मार्गदर्शक ही नहीं, बल्कि शिक्षा, अनुशासन, सेवा और संस्कारों के सशक्त प्रेरणास्रोत थे। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनका समर्पण और समाजहित में किए गए कार्य सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

निदेशक राजबाला चाहर ने कहा कि विद्यालय उनके बताए आदर्शों और मूल्यों पर चलते हुए शिक्षा और संस्कार की अलख निरंतर जगाए रखेगा। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

अंत में विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. चंद्रपाल चाहर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles