संडे कप का खिताब इलेवन स्टार गांगियासर के नाम, फाइनल में अलसीसर को हराया
संडे कप का खिताब इलेवन स्टार गांगियासर के नाम, फाइनल में अलसीसर को हराया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : निकटवर्ती ग्राम गांगियासर के इम्तिहाना जोहड़ा खेल मैदान में आयोजित संडे कप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब इलेवन स्टार गांगियासर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने अलसीसर को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विजेता टीम को 21,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम अलसीसर को 11,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में अदनान भगासरा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
आयोजक आसिफ, अयुब चायल, अरमान डीके, शाकिर और अरबाज खान ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में गांव के भामाशाहों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। समाजसेवी याकूब खान ने 5,100 रुपये, इमरान अखाण ने 3,100 रुपये, महबूब खान और आरिफ चायल ने 2,100-2,100 रुपये, जबकि फारूक पावटिया ने 1,100 रुपये का सहयोग दिया। वहीं मुजफ्फर कुरेशी ने खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था की।
समाजसेवी याकूब खान ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी खेल और युवाओं के हित में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन जुल्फिकार भट्टू ने किया। फाइनल मुकाबले के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक और ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प दोहराया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280828


