खेतड़ी नगरपालिका में भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी:चुनाव के बाद जयपुर के फार्म हाउस भेजा, 14 सितंबर को आएंगे परिणाम
खेतड़ी नगरपालिका में भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी:चुनाव के बाद जयपुर के फार्म हाउस भेजा, 14 सितंबर को आएंगे परिणाम
खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में मतदान के बाद अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने अपना बोर्ड बनाने की रणनीति के तहत अपने सभी प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर दी है। इन प्रत्याशियों को खेतड़ी से जयपुर ले जाया गया है, जहां उन्हें एक फार्म हाउस में रखा गया है।
खेतड़ी नगरपालिका के 25 वार्डों में 9 सितंबर को पहले चरण का मतदान हुआ था। अब प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की नजर 14 सितंबर को होने वाली मतगणना और परिणामों पर है। चुनाव परिणाम आने के बाद नगरपालिका में बोर्ड बनाने के लिए राजनीतिक जोड़-तोड़ शुरू होने की संभावना है।
खेतड़ी नगरपालिका अध्यक्ष का पद महिला ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में चुनाव परिणाम के बाद अध्यक्ष पद को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। 25 वार्डों में जीतने वाले पार्षद ही बोर्ड गठन में अहम भूमिका निभाएंगे। बहुमत के आंकड़े और पार्षदों के समर्थन के आधार पर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी तय होगी। 14 सितंबर को मतगणना के बाद साफ हो जाएगा कि किस दल को कितनी सीटें मिली हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2368827


