[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रसूलपुर में लेपर्ड का महिला पर हमला, गंभीर घायल:खेत में काम कर रही थी, रास्ते से गुजर रहे व्यक्ति पर भी झपटा; देर शाम तक चला रेस्क्यू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रसूलपुर में लेपर्ड का महिला पर हमला, गंभीर घायल:खेत में काम कर रही थी, रास्ते से गुजर रहे व्यक्ति पर भी झपटा; देर शाम तक चला रेस्क्यू

रसूलपुर में लेपर्ड का महिला पर हमला, गंभीर घायल:खेत में काम कर रही थी, रास्ते से गुजर रहे व्यक्ति पर भी झपटा; देर शाम तक चला रेस्क्यू

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र की रसूलपुर ग्राम पंचायत की डाटानगढ ढाणी में लेपर्ड ने खेत में काम कर रही महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। कुछ घंटे बाद लेपर्ड ने रास्ते से गुजर रहे एक और व्यक्ति पर हमला कर उसे भी घायल कर दिया। लगातार दो हमलों के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है।

देर रात तक वन विभाग की टीम ने लेपर्ड की तलाश की।
देर रात तक वन विभाग की टीम ने लेपर्ड की तलाश की।

खेत में काम कर रही महिला पर हमला

रसूलपुर ग्राम पंचायत के प्रशासक राजेश जांगिड़ ने बताया कि शुक्रवार शाम नारायणी देवी पत्नी रोहिताश सैनी खेत में फव्वारे बदलने गई थीं। फव्वारे बदलने के बाद वह ग्वार की फलियां तोड़ रही थीं। तभी बाजरे की फसल में छिपे लेपर्ड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद लेपर्ड भागकर वापस बाजरे की फसल में छिप गया।

हमले में घायल नारायणी देवी को बड़ाऊ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। इस घटना के कुछ घंटे बाद वहां से गुजर रहे बंशीधर पर भी लेपर्ड ने हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गए।

वन अधिकारी सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
वन अधिकारी सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

लेपर्ड रास्ते से गुजर रहे व्यक्ति पर झपटा

ग्रामीणों ने इसकी सूचना खेतड़ी वन विभाग को दी। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ऊंचे अधिकारियों को जानकारी दी। सुनील कुमार ने बताया कि जयपुर से डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में बचाव टीम और झुंझुनूं से डॉ. अजय ओला भी रसूलपुर पहुंच गए हैं।

वन विभाग की टीम पहुंची

वन विभाग उदयपुरवाटी से वनपाल शाहरुख खान के नेतृत्व में भी एक टीम मौके पर पहुंची। एसीएफ झुंझुनूं प्राची चौधरी भी अपनी टीम के साथ रसूलपुर पहुंचीं। वन विभाग की टीमें बाजरे की फसल में लेपर्ड की तलाश में लगी हुई हैं। शुक्रवार देर शाम तक लेपर्ड को पकड़ने के लिए बचाव अभियान जारी रहा, लेकिन रात होने के कारण बचाव काम रोकना पड़ा।

ग्रामीणों में डर का माहौल

क्षेत्रीय वन अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह आज फिर से बचाव अभियान शुरू किया गया है। वन विभाग की टीमें लेपर्ड को पकड़ने के प्रयास में लगी हुई हैं। लेपर्ड के दो लोगों पर हमला करने के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने लेपर्ड को जल्द पकड़ने की मांग की है।

Related Articles