श्रीमाधोपुर में निशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 92 मरीजों की जांच:5 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया, सीएचसी में लगा कैंप
श्रीमाधोपुर में निशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 92 मरीजों की जांच:5 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया, सीएचसी में लगा कैंप
श्रीमाधोपुर : लायंस क्लब श्रीमाधोपुर और आई रिसर्च सेंटर समिति ने जिला स्वास्थ्य समिति (अंधता निवारण), जयपुर के साथ मिलकर एक निशुल्क मोतियाबिंद जांच और लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया। यह शिविर शनिवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीमाधोपुर में आयोजित किया गया।
क्लब अध्यक्ष सीताराम सैनी ने बताया- शिविर में कुल 92 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद 5 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण के लिए चुना गया।
इनका निशुल्क ऑपरेशन सहाय हॉस्पिटल जयपुर में होगा। चयनित सभी मरीजों को लायंस क्लब की तरफ से फल और बिस्किट के पैकेट भी दिए गए।
इस शिविर को सफल बनाने में दुर्गा प्रसाद गोयल, उंझा (गुजरात) का खास सहयोग रहा। शिविर में सागरमल हलवाई, सागरमल सैनी, श्रीराम कुमावत, राजेंद्र प्रसाद जांगिड़, अशोक कुमावत, सुभाष चेजारा और हरिशंकर तिवारी ने अपनी सेवाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2369476

