[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय जाट महासंघ व पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय जाट महासंघ व पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय जाट महासंघ व पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चिड़ावा : 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जाट महासंघ एवं पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि कारगिल के वीर जवानों का शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप सिंह मान, कैप्टन मुकेश कुमार, करण सिंह, जसविंदर, संजीव कुमार, गोपाल दास, होशियार सिंह, अश्विन कुमार सहित राष्ट्रीय जाट महासंघ के कार्यकर्ता एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। सभी ने वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles