युवती और उसके बंदर से परिवार परेशान:भाई पहुंचा थाने, बोला-घरवालों पर हमला करने के लिए उकसाती है
युवती और उसके बंदर से परिवार परेशान:भाई पहुंचा थाने, बोला-घरवालों पर हमला करने के लिए उकसाती है
चूरू : चूरू में एक युवक ने अपनी बड़ी बहन और उसके पालतू बंदर से परेशान होकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवक ने बंदर से छुटकारा दिलाने की मांग की। युवक का आरोप है कि बहन परिवार के लोगों पर हमला करने के लिए बंदर को उकसाती है, जिससे घर में डर का माहौल बना रहता है। मामला शहर के वार्ड संख्या एक स्थित शिव कॉलोनी का है। शिकायत के बाद पुलिस की कालिका टीम युवक के घर पहुंची। पुलिस की कालिका टीम मौके पर पहुंची। युवक की बड़ी बहन को समझाया। बंदर को हटाने के लिए वन विभाग को सूचित करने के लिए कहा।
बहन घर वालों को बंदर से डराती है
शिव कॉलोनी निवासी दिलीप सैनी अपनी छोटी बहन के साथ शनिवार दोपहर थाने पहुंचे। उन्होंने बताया- मेरे पिता सांवरमल सैनी लाल मिर्च पिसाई का काम करते हैं। मैं काम में उनकी मदद करता हूं। परिवार में 5 भाई-बहन है, जिनमे 2 भाई और 3 बहन है। मेरी बड़ी बहन सावित्री (40) अविवाहित है। वह एमए फाइनल तक पढ़ी हुई है।
सावित्री ने घर में एक बंदर पाल रखा है, जिसे वह अक्सर खुला छोड़ देती है। घर के सदस्यों पर हमला करवाने का प्रयास करती है। बिना बात के परिवार के लोगों से झगड़ा करती है। जान से मारने की धमकी देती है। पूरा परिवार सावित्रि और उसके बंदर से परेशान हैं।
युवक की शिकायत पर महिला पेट्रोलिंग की कालिका टीम मौके पर पहुंची। टीम की सदस्य कौशल्या और पूनम ने आरोपी महिला को समझाया। बंदर को हटाने के लिए वन विभाग को सूचित करने के लिए कहा।
कोतवाली थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि इस संबंध में एक परिवाद थाने में आया था। कालिका पेट्रोलिंग टीम ने समझाइश के बाद मामले को निपटा दिया। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
करीब 4 साल पहले एक बाबा देकर गए थे बंदर
दिलीप ने बताया- करीब तीन-चार साल पहले मेरी दुकान पर एक बाबा छोटा सा बंदर का बच्चा देकर गये थे। उस समय सावित्री ने ऐसे ही इसको रख लिया। सावित्री घर में टीवी पर ऑनलाइन ज्योतिष व राशि देखती रहती हैं। परिवार के लोगों को अपने पास बैठा लेती है। कहती हैं कि मैं आपकी राशि देख दूंगी। एक बार परिवार के लोग बंदर को कहीं छोड़कर आ गये थे। मगर सावित्री उसे वापिस ले आई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280855


