[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवाओं के मुद्दों पर भाजपा को घेरा, मदन राठौड़ से माफी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiचूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवाओं के मुद्दों पर भाजपा को घेरा, मदन राठौड़ से माफी की मांग

युवाओं के मुद्दों पर भाजपा को घेरा, मदन राठौड़ से माफी की मांग

चूरू : जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जमील चौहान ने जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि जिन युवाओं ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाया, आज उन्हीं को अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार और भर्ती परीक्षाओं के मुद्दों पर युवाओं के साथ छल हुआ है।

चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के हितों की अनदेखी कर रही है और पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “धर्म बढ़ाने निकले थे और धर्मेंद्र को बचाने में लग गए, यही भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा है।”

उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस उनका संघर्ष जारी रखेगी।

Related Articles