[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे स्टेशन पर विधिक जागरूकता शिविर, यात्रियों को बताए नि:शुल्क कानूनी अधिकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रेलवे स्टेशन पर विधिक जागरूकता शिविर, यात्रियों को बताए नि:शुल्क कानूनी अधिकार

रेलवे स्टेशन पर विधिक जागरूकता शिविर, यात्रियों को बताए नि:शुल्क कानूनी अधिकार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

रतनगढ़ : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति रतनगढ़ की ओर से गुरुवार को रेलवे स्टेशन के सामने ‘थ्राइविंग थर्सडे’ अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पीएलवी अधिकार मित्र जितेंद्र कुमार नाथोलिया ने ‘न्याय री झोपड़ी’ कैनोपी के माध्यम से यात्रियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

शिविर में नालसा एवं रालसा की विभिन्न योजनाओं, बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसे सामाजिक अपराधों, बच्चों के अधिकार, गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई। साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 300 लाभार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान अधिवक्ता सुरेंद्र जायसवाल, स्टेशन मास्टर तोलाराम, स्टेशन सुविधा प्रबंधक रामचंद्र जाखड़, जीआरपी थाना प्रभारी जयराम मंडा, एसआई रामनिवास सहित रेलवे एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles