[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मलसीसर बस स्टैंड पर अस्थायी रूप से भरे गए गड्ढे, व्यापार मंडल ने संभाली पहल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

मलसीसर बस स्टैंड पर अस्थायी रूप से भरे गए गड्ढे, व्यापार मंडल ने संभाली पहल

मलसीसर बस स्टैंड पर अस्थायी रूप से भरे गए गड्ढे, व्यापार मंडल ने संभाली पहल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : मलसीसर बस स्टैंड पर लंबे समय से बने गड्ढों के कारण आमजन, यात्रियों और वाहन चालकों को हो रही परेशानी को देखते हुए बस स्टैंड व्यापार मंडल ने अस्थायी राहत प्रदान करने के लिए गड्ढों को भरवाने की पहल की। बस स्टैंड व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष खटीक के निर्देशन में पवन मेघवाल ने ऊंट-गाड़े के माध्यम से मिट्टी डलवाकर बस स्टैंड परिसर के गड्ढों को अस्थायी रूप से भरवाया। इस कार्य से आवागमन पहले की तुलना में सुगम हुआ तथा राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली।

इस दौरान इंद्राज चौहान, मनीष बिरमीवाला, चांदमल राव, विद्याधर पूनिया, इमरान खान सहित अनेक दुकानदार मौजूद रहे। व्यापारियों ने बताया कि यह कार्य जनहित को ध्यान में रखते हुए अस्थायी व्यवस्था के रूप में किया गया है। साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग से बस स्टैंड की सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग भी की, ताकि भविष्य में लोगों को इस समस्या का सामना न करना पड़े। स्थानीय व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र ही बस स्टैंड की सड़क का स्थायी समाधान कराकर आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

Related Articles