दो माह से लापता नाबालिग उत्तराखंड से सकुशल बरामद
दो माह से लापता नाबालिग उत्तराखंड से सकुशल बरामद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सांडवा : चूरू पुलिस ने करीब दो माह से लापता नाबालिग बालिका को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सकुशल दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) और सोशल मीडिया टूल्स की मदद से यह सफलता हासिल की।
जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद (आईपीएस) ने बताया कि 30 मई 2026 को सांडवा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग 29 मई की शाम सिलाई सीखने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह (आरपीएस), विजय कुमार मीणा (आरपीएस) तथा वृत्ताधिकारी सुजानगढ़ के निर्देशन में सांडवा थाना पुलिस ने तकनीकी सहायता और सोशल मीडिया के माध्यम से सुराग जुटाए। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नाबालिग को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2363161


