बैडमिंटन में धीरज और अरुण ने जीता रजत पदक, बढ़ाया खेतड़ी का मान
जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, महाविद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर किया अभिनंदन
खेतड़ी : स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र धीरज और अरुण ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों ने जयपुर में आयोजित पिंक सिटी ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
पदक जीतकर महाविद्यालय लौटने पर दोनों खिलाड़ियों का महाविद्यालय परिवार की ओर से माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सीपी कुलश्रेष्ठ, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. जगबीर राम, डॉ. वीणा शर्मा, डॉ. जेपी गर्ग, डॉ. प्रतिभा अलूदिया, विजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, उमाशंकर, डॉ. राकेश कुमार, सुरेश चाहर, डॉ. राजेश मेहरा और सुभाष चंद्र सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2567120

