खेतड़ी में गुरु नानक जयंती की धूम, गाजे-बाजे के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा
भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ गुरुद्वारा परिसर, लंगर में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद; आसपास के कस्बों और गांवों से पहुंचे श्रद्धालु
खेतड़ी : सिंधी समाज पंचायत के तत्वावधान में मंगलवार को सिंधी समाज गुरुद्वारे में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शाम को गाजे-बाजे के साथ गुरु नानक देव जी और गुरु ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सुबह गुरुद्वारा परिसर में अखंड पाठ का समापन हुआ। सुबह 9 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक अजमेर से आए अशोक सोनी एवं उनके साथी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दोपहर 12.15 बजे पाठ साहिब का भोग डाला गया। इसके बाद दोपहर 2.15 बजे से लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
शाम को आकर्षक ढंग से सजाए गए ट्रैक्टरों में गुरु नानक देव जी और गुरु ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब पर रुमाल (पखर) अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में खेतड़ी, खेतड़ीनगर, सिंघाना सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर सिंधी समाज के मुखी जयरामदास होतचंदानी सहित समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2567122

