[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NEET पेपर लीक मामले में मेघवाल समाज चेतना संस्थान ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

NEET पेपर लीक मामले में मेघवाल समाज चेतना संस्थान ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

NEET पेपर लीक मामले में मेघवाल समाज चेतना संस्थान ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कथित NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में उठ रहे विरोध के बीच गुरुवार को मेघवाल समाज चेतना संस्थान, राजस्थान ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। तहसीलदार, बिसाऊ के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून बनाने की भी मांग उठाई गई।

संस्थान ने ज्ञापन में कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। ऐसे मामलों से प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता प्रभावित होती है और युवाओं का व्यवस्था पर विश्वास कमजोर होता है। इसलिए पूरे मामले की CBI अथवा उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

मेघवाल समाज चेतना संस्थान के तहसील अध्यक्ष उम्मेद ने राष्ट्रपति से विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करते हुए दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी एवं कड़े कानून बनाने की मांग की। ज्ञापन में देशभर में चल रहे छात्र आंदोलनों के प्रति भी समर्थन व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना देश के युवाओं के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Related Articles