देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
काजड़ा : ग्राम भापर निवासी किसान विजयपाल बुडानिया के पुत्र यश बुडानिया ने नीट-यूजी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 54 और ओबीसी वर्ग में ऑल इंडिया 8वीं रैंक प्राप्त कर शेखावाटी और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
साधारण किसान परिवार से आने वाले यश ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है। ग्राम पंचायत काजड़ा की प्रशासक मंजू तंवर ने उनके निवास पर पहुंचकर दुपट्टा ओढ़ाकर, स्मृति-चिन्ह भेंट कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यश की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
शिक्षाविद एवं समाजसेवी मनजीत सिंह तंवर ने कहा कि किसान का बेटा जब राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करता है, तो वह पूरे समाज के सपनों और विश्वास की जीत का प्रतीक बन जाता है।
इस अवसर पर जगदीश प्रसाद सेन, राय सिंह शेखावत, रोहतास बुडानिया, विजयपाल बुडानिया, अनूप कुमार, विकास कुमार, बबीता देवी, कमला देवी, मनीषा, मोनिका सहित अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने यश बुडानिया के उज्ज्वल भविष्य और सफल चिकित्सकीय जीवन की शुभकामनाएं दीं।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us