[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फतेहपुर में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फतेहपुर में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई आवाज

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां

फतेहपुर शेखावाटी : फतेहपुर शेखावाटी में कथित पेपर लीक मामलों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों पर रोष व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। वर्षों की मेहनत के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पाने से युवाओं में निराशा बढ़ रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों के साथ न्याय हो सके।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि युवाओं से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सरकार ने शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का भी संकल्प दोहराया।

Related Articles