म्यूल अकाउंट से 9.60 लाख की साइबर ठगी, युवक गिरफ्तार:40 बैंक खाते किराए पर लेकर धोखाधड़ी में किए इस्तेमाल
म्यूल अकाउंट से 9.60 लाख की साइबर ठगी, युवक गिरफ्तार:40 बैंक खाते किराए पर लेकर धोखाधड़ी में किए इस्तेमाल
चूरू : चूरू में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए लाखों रुपए की साइबर ठगी करने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 9 लाख 60 हजार रुपए के अवैध लेनदेन से जुड़े इस मामले में नया बास निवासी समीर खान उर्फ चीकू (22) को पकड़ा है।
इस मामले में एक अन्य आरोपी श्रीजैन आई को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज चुकी है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने किराए पर लिए गए बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन और निकासी के लिए किया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने चूरू और सरदारशहर क्षेत्र से 30 से 40 बैंक खाते जुटाकर साइबर ठगी के नेटवर्क में इस्तेमाल किए थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2273032


