ताश के पत्तों पर जुआ खेलते पांच गिरफ्तार:रतननगर पुलिस ने 27 हजार रुपए किए जब्त, विशेष अभियान में की कार्रवाई
ताश के पत्तों पर जुआ खेलते पांच गिरफ्तार:रतननगर पुलिस ने 27 हजार रुपए किए जब्त, विशेष अभियान में की कार्रवाई
रतननगर : चूरू की रतननगर पुलिस ने जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 27 हजार 100 रुपए नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं। यह कार्रवाई रोही रतननगर में एक खाली पड़ी बंजर भूमि पर की गई। गश्त पर मौजूद पुलिस टीम ने पांच व्यक्तियों को ताश के पत्तों पर जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा।
यह कार्रवाई एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर, एएसपी सुनील कुमार और डीएसपी गजेंद्र सिंह के सुपरविजन में तथा रतननगर थानाधिकारी सुभाषचंद के नेतृत्व में हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रतननगर वार्ड दस निवासी नेमीचंद सैनी (55), साबिर कायमखानी (45), प्रवीण शर्मा (40), मोजुद्दीन (59) और शाहरुख लीलगर (32) शामिल हैं। रतननगर पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2273032


