सुजानगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला जलाया:राहुल गांधी को हिरासत में लेने, नीट पेपर लीक पर जताया विरोध
सुजानगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला जलाया:राहुल गांधी को हिरासत में लेने, नीट पेपर लीक पर जताया विरोध
सुजानगढ़ : नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत लिए जाने के विरोध में सुजानगढ़ में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। गांधी चौक पर बुधवार को विधायक मनोज मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला जलाया।
छात्रों के साथ किए बर्ताव पर प्रधानमंत्री माफी मांगे-जिलाध्यक्ष
चूरू जिलाध्यक्ष विधायक मनोज मेघवाल ने कहा- केन्द्र सरकार ने नीट पेपर लीक का विरोध कर रहे छात्रों का दमन किया है। राहुल गांधी ने संसद में पेपर लीक पर चर्चा की मांग उठाई लेकिन इसे नहीं माना गया। इसके बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे राहुल के साथ पुलिस ने बर्बरता की।
मेघवाल ने कहा हमारी मांग नीट पेपर के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा देने, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करवाने की है। साथ ही हम मांग करते हैं कि छात्रों के साथ किए गए बर्ताव के लिए प्रधानमंत्री माफी मांगे।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में कांग्रेस शहर अध्यक्ष रामावतार मंगलहारा, बजरंग सेन, विद्याधर बेनीवाल, अजय ढेनवाल, इकबाल खान, हितेष जाखड़, रामजीलाल शर्मा, कन्हैयालाल माली, मुकुल मिश्रा, तरुण सियोता, श्रीराम भामा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2273032


