अग्रवाल समाज समिति ने 2800 कलमी पौधे वितरित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अग्रवाल समाज समिति ने 2800 कलमी पौधे वितरित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : अग्रवाल समाज समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण और जनहित के उद्देश्य से आयोजित भव्य कार्यक्रम में 2,800 कलमी पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया।
जिला कलक्टर ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को प्रकृति से जोड़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के संयोजक आशीष श्रीमोहन तुलस्यान, अध्यक्ष गणेश हलवाई, मंत्री अजीत राणासरिया और कोषाध्यक्ष रितेश सिंघानिया सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा। समिति ने कार्यक्रम में शामिल सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और जनहित के ऐसे अभियान जारी रखने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर रवि गुप्ता, संदीप गोयल, चंद्रकांत बंका, मनीष अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, श्याम सुंदर गोयंका, श्याम सुंदर जालान, शिवचरण हलवाई, जुगल किशोर मोदी, बालकिशन भूकानिया, जिमी मोदी, सपन राणासरिया, ताराचंद भोड़कीवाला, राहुल अग्रवाल, राजकुमार तुलस्यान, नारायण जालान, कैलाश सिंघानिया, नवीन केजरीवाल, उषा केडिया, ममता जालान, संगीता, निर्मला ढंढारिया सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु और शहरवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2273059


