[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गहने चमकाने के नाम पर महिला से ठगी:80 हजार रुपए की सोने की बाली लेकर फरार हुए, ग्रामीणों ने पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

गहने चमकाने के नाम पर महिला से ठगी:80 हजार रुपए की सोने की बाली लेकर फरार हुए, ग्रामीणों ने पकड़ा

गहने चमकाने के नाम पर महिला से ठगी:80 हजार रुपए की सोने की बाली लेकर फरार हुए, ग्रामीणों ने पकड़ा

पाटन : पाटन थाना क्षेत्र के रामसिंह की ढाणी में गहने चमकाने के बहाने ठगी का मामला सामने आया है। दो युवकों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसके कानों से करीब 80 हजार रुपये कीमत के सोने के बाले चुरा लिए। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता से दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पानी लाने के बहाने अंदर भेजा, पीछे से फरार हुए

जानकारी के अनुसार, रामसिंह की ढाणी निवासी मीरा सैनी (30) पत्नी गोविन्दराम सैनी अपने घर पर बच्चों के लिए भोजन बना रही थीं। इसी दौरान बैग लेकर आए दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचे और खुद को पुराने सोने-चांदी के गहने मुफ्त में चमकाने वाला बताया।

आरोपियों ने मीरा के कानों में पहने सोने के बालों को चमकाने का आग्रह किया। एक आरोपी ने मीरा को लगातार बातचीत में उलझाए रखा, जबकि दूसरे ने चालाकी से दोनों कानों से बाले उतारकर एक कटोरीनुमा बर्तन में साफ करने का नाटक किया।

इसके बाद आरोपियों ने मीरा को पानी लाने के बहाने घर के अंदर भेज दिया। जब मीरा पानी लेकर वापस लौटीं, तो दोनों आरोपी सोने के बाले लेकर मौके से फरार हो चुके थे। ठगी का एहसास होते ही मीरा ने अपने पति गोविन्दराम को घटना की जानकारी दी।

ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा

गोविन्दराम तुरंत अपने साथियों के साथ आरोपियों की तलाश में निकल पड़े। साथ ही, 112 पुलिस सहायता सेवा पर भी घटना की सूचना दी गई। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों संदिग्धों को ढाणी हालाला के पीछे पकड़ लिया गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पीड़िता ने पाटन थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि गहने चमकाने या अन्य किसी बहाने घर आने वाले अनजान व्यक्तियों पर बिना सत्यापन भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Related Articles