नीमकाथाना में शहीद जगदीश यादव का जन्मदिवस मनाया:प्रतिमा स्थल पर दी श्रद्धांजलि, संसद पर आतंकी हमले में हुए थे शहीद
नीमकाथाना में शहीद जगदीश यादव का जन्मदिवस मनाया:प्रतिमा स्थल पर दी श्रद्धांजलि, संसद पर आतंकी हमले में हुए थे शहीद
नीमकाथाना : संसद पर हुए आतंकी हमले में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले नीमकाथाना के वीर सपूत शहीद जगदीश यादव का 57वां जन्मदिवस बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर कपिल मंडी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शहीद के परिजनों और शहरवासियों ने पुष्प अर्पित कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
के.के. यादव ने बताया- इस मौके पर शहीद जगदीश यादव के अद्वितीय साहस, देशभक्ति और लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
श्रद्धांजलि देने वालों में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख, एसडीएम राजवीर यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया, समाजसेवी दौलतराम गोयल, प्रमोद बाजौर, महेंद्र मांडिया, वीरांगना प्रेम देवी, पुत्र गौरव यादव, कान्हा यादव, दिलीप यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जे.पी. यादव, मोहित मांडिया और सेवा दल प्रदेश सचिव नरेश टेलर शामिल थे। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2272960


