नवजात को बीहड़ में फेंकने की सूचना से हंगामा:ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, जांच में खुलासा मृत बच्चे को दफनाने ले जा रहा था
नवजात को बीहड़ में फेंकने की सूचना से हंगामा:ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, जांच में खुलासा मृत बच्चे को दफनाने ले जा रहा था
सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में मृत नवजात को ‘नानी बीहड़’ में फेंकने की सूचना से हंगामा मच गया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक और नवजात को लेकर जनाना अस्पताल पहुंची, जहां जांच के बाद नवजात के मृत पैदा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने धर्माणा मोक्षधाम में नवजात का अंतिम संस्कार करवाया। नानी गांव के निवर्तमान सरपंच मोहनलाल बाजिया ने बताया कि उनके भाई गोकुल को सूचना मिली थी कि गांव का ही युवक मुकेश मृत नवजात को बीहड़ की ओर फेंकने आया है। इसके बाद वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
मृत पैदा हुआ था नवजात
सदर थाने के ड्यूटी ऑफिसर ASI संत कुमार ने बताया कि मृत नवजात को नानी बीहड़ में फेंकने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को नवजात के साथ जनाना अस्पताल लाया गया। जांच में सामने आया कि चूरू जिले की रहने वाली एक महिला को गर्भावस्था के दौरान रात में अस्पताल लाया गया था। महिला को शुगर समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं, जिसके चलते नवजात मृत पैदा हुआ था।
पुलिस ने कहा कि महिला ने मृत नवजात को दफनाने के लिए अपने रिश्तेदार युवक को सौंपा था। युवक जब उसे दफनाने के लिए नानी बीहड़ की ओर गया, तो ग्रामीणों ने उसे देख लिया और पकड़कर पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस की मौजूदगी में धर्माणा मोक्षधाम में मृत नवजात का अंतिम संस्कार करवाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2272977

