जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने टाउन हॉल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने टाउन हॉल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को टाउन हॉल के समुचित प्रबंधन एवं आवश्यक संसाधनों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि टाउन हॉल परिसर में शौचालय, भवन, कमरों सहित अन्य आवश्यक संरचनाओं की मरम्मत आदि कार्य करवाएं जाएं। साथ ही साफ-सफाई, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा रखरखाव की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन एवं कमरों की मरम्मत, शौचालयों की स्थिति एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी, चूरू नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2271133


