[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भजनों पर झूमे भक्त:15 फीट ऊंचे रथ पर बहन सुभद्रा-भाई बलदाऊ के साथ विराजे; श्रद्धालुओं ने रस्सों से खींचा रथ

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भजनों पर झूमे भक्त:15 फीट ऊंचे रथ पर बहन सुभद्रा-भाई बलदाऊ के साथ विराजे; श्रद्धालुओं ने रस्सों से खींचा रथ

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भजनों पर झूमे भक्त:15 फीट ऊंचे रथ पर बहन सुभद्रा-भाई बलदाऊ के साथ विराजे; श्रद्धालुओं ने रस्सों से खींचा रथ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की 11वीं रथयात्रा निकली। भगवान कृष्ण (चकानैन), बहन सुभद्रा और भाई बलदाऊ के साथ 15 फीट ऊंचे रथ पर विराजे। आरती के बाद रामलीला मैदान से सवा 5 बजे के बाद रथयात्रा रवाना हुई। श्रद्धालुओं ने रस्सों से खींचकर रथ को आगे बढ़ाया।

रस्से खींचने के लिए लोगों में होड़ दिखाई दी। विभिन्न टोलियों में इस्कॉन मंदिर के अनुयायी और अन्य श्रद्धालु भजनों पर नाचते-गाते हुए शामिल हुए।

आरती की, रथयात्रा पर की फूला की बारिश

श्रीकल्याण धाम के सामने रथयात्रा पहुंचने पर महंत विष्णुप्रसाद शर्मा ने आरती की। रथयात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई। शहरवासियों ने फूलों की बारिश कर रथयात्रा का स्वागत किया। घंटाघर, तापड़िया बगीची और बजाज रोड होते हुए रथयात्रा गणेश मंदिर पहुंची, फिर सुभाष चौक में संपन्न हुई। रथयात्रा के दौरान कोतवाल सुनील जांगिड़ के साथ पुलिस और RAC का जाब्ता मौजूद रहा।

रथयात्रा में सबसे आगे डीजे और रथ पर वेदांती प्रभु की झांकी निकली। महिलाओं ने ग्रुप्स में भजनों की प्रस्तुति दी। एकरूप साड़ी में महिलाएं, ऊंट-घोड़ी की सवारी, महाडीजे और इस्कॉन अनुयायी आकर्षण का केंद्र रहे। मार्ग में पुष्प वर्षा, सुगंधित फव्वारे, आतिशबाजी और महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। गौरतलब है कि सीकर में 10 साल पहले भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की शुरूआत हुई थी।

देखें रथयात्रा के PHOTOSरास्ते में महिलाओं ने सफाई की।
रास्ते में महिलाओं ने सफाई की।
रथयात्रा में महिलाएं नाचते-गाते शामिल हुईं।
रथयात्रा में महिलाएं नाचते-गाते शामिल हुईं।
रथयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
रथयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
श्रद्धालुओं ने रस्सों से खींचकर रथ को आगे बढ़ाया।
श्रद्धालुओं ने रस्सों से खींचकर रथ को आगे बढ़ाया।
15 फीट ऊंचे रथ पर भगवान कृष्ण (चकानैन), बहन सुभद्रा और भाई बलदाऊ के साथ विराजे।
15 फीट ऊंचे रथ पर भगवान कृष्ण (चकानैन), बहन सुभद्रा और भाई बलदाऊ के साथ विराजे।
रथ को रस्से से खींचते हुए श्रद्धालु।
रथ को रस्से से खींचते हुए श्रद्धालु।
कई लोग भगवान का बाल रूप भी लेकर पहुंचे।
कई लोग भगवान का बाल रूप भी लेकर पहुंचे।

Related Articles