ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे रद्द करने की मांग, किसान महापंचायत का प्रदर्शन:चौमू में 500 ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालने का ऐलान, तैयारियां शुरू
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे रद्द करने की मांग, किसान महापंचायत का प्रदर्शन:चौमू में 500 ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालने का ऐलान, तैयारियां शुरू
रींगस : रींगस के सरगोठ गांव में मंगलवार को किसान महापंचायत राजस्थान के नेतृत्व में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कोटपूतली से किशनगढ़ वाया सरगोठ प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को रद्द करने की मांग की। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
500 ट्रैक्टरों के साथ रैली की चेतावनी
किसान महापंचायत के पदाधिकारी सुंदर लाल भावरिया और गणेश राम लोच्छिब ने बताया- किसान इस हाईवे को रद्द करने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में, 27 जुलाई को जयपुर के चौमू में 500 ट्रैक्टरों के साथ एक रैली निकाली जाएगी।
पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि राजस्थान सरकार के सीएमओ से कोई जिम्मेदार अधिकारी आकर ज्ञापन स्वीकार करता है, तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। अन्यथा, ये रैली जयपुर की ओर कूच करेगी। यह प्रस्ताव सभी किसानों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया है। रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
इस विरोध प्रदर्शन में ज्ञानचंद मीणा त्रिलोकपुरा, सुंदर लाल बावरिया, बत्तीलाल बेरवा, राधेश्याम भदाला, भगवान सहाय, रघुनाथ, मुकेश स्वामी, जगदीश प्रसाद, श्याम सिंह शेखावत, गणेश राम, बनवारी लाल कुड़ी, महेंद्र स्वामी, सुभाष, घनश्याम खातोदिया सहित अनेक गांवों के किसान उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2270950


