जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झुंझुनूं में प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला फूंका
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झुंझुनूं में प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला फूंका
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक राईका
झुंझुनूं : दिल्ली के जंतर-मंतर पर रीट पेपर लीक सहित विभिन्न छात्र मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और युवाओं पर कथित लाठीचार्ज व आंसू गैस छोड़ने के विरोध में मंगलवार को झुंझुनूं जिला कलेक्ट्रेट के सामने विभिन्न सामाजिक व किसान संगठनों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रांतिकारी किसान यूनियन के संयोजक पोकर सिंह झाझड़िया ने की। वक्ताओं ने कहा कि छात्र और युवा शांतिपूर्ण ढंग से संसद की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग किया, जिससे कई छात्र-छात्राएं घायल हुए तथा अनेक लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, परीक्षा प्रणाली की खामियों, शिक्षा के व्यवसायीकरण और अन्य छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। उनका कहना था कि बातचीत के बजाय आंदोलन को बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया गया, जिसकी वे घोर निंदा करते हैं।
प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से छात्र-युवाओं की मांगों पर सकारात्मक संवाद कर समाधान निकालने की अपील की।
विरोध सभा को शहीद भगतसिंह विचार मंच के संयोजक बजरंग लाल एडवोकेट, फूलचंद बुडानिया, पोकर सिंह झाझड़िया, आज़ाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र चारावास, बसपा के धर्मपाल बंशीवाल, मुस्लिम न्याय मंच के इमरान बड़गूजर, पूर्व सैनिक समाज के मोहनलाल, मेडिकल वेलफेयर सोसाइटी के यूनूस अली भाटी, धर्मपाल डारा, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बनवारीलाल जाट, युवा नेता अशोक मांजू, रामनारायण सिंह झाझड़िया, दयाचंद चाहर, जगमाल सिंह और रणधीर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2271016


