[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘नशे को ना, सपनों को हां’ अभियान के तहत चूरू के 7 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘नशे को ना, सपनों को हां’ अभियान के तहत चूरू के 7 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर

'नशे को ना, सपनों को हां' अभियान के तहत चूरू के 7 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान के तहत चूरू के सात सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुश्री सोनिका पुरोहित के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए संदेश दिया कि “नशा कोई स्टाइल नहीं, बल्कि भविष्य को बर्बाद करने का रास्ता है।” उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।

अभियान के तहत पवन कुमार वर्मा, बलवंत सिंह भारी, राजेंद्र चौधरी, कमल सोनी, कृष्ण राकेश कांवत, अजय कुमार पूनिया और पिंकी मीणा ने विभिन्न विद्यालयों में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और नशामुक्त जीवन के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, विद्यालय प्रबंधन और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Related Articles