[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सीकर : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दीनारपुरा, सीकर में शनिवार को राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान (एक पेड़ माँ के नाम) अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रामचंद्र कुलरिया, प्रियंका (उप निदेशक, शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर) एवं दक्ष कुलरिया सहित विद्यालय स्टाफ ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

इस अवसर पर रामचंद्र कुलरिया ने लगाए गए पौधों की सार-संभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं लेने का संकल्प लिया, ताकि पौधे सुरक्षित रूप से विकसित होकर विद्यालय परिसर को हरा-भरा बना सकें।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र भुकर ने इस पर्यावरणीय पहल के लिए रामचंद्र कुलरिया का आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास विद्यार्थियों में प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

Related Articles