चार मरवा कुआं-झाझड़ सड़क पर गहरा गड्ढा, हादसे का खतरा
चार मरवा कुआं-झाझड़ सड़क पर गहरा गड्ढा, हादसे का खतरा
झुंझुनूं : चार मरवा कुआं से झाझड़ जाने वाली सड़क पिछले कई दिनों से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर करीब दो से तीन फीट गहरा गड्ढा हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। पास के खेत के किसान सहीराम पूनिया ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे के कारण कई बाइक सवार चोटिल हो चुके हैं। रात के समय अंधेरा होने के कारण यह गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
रोज गुजरती हैं स्कूल बसें
ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क से रोजाना करीब 10 से 15 स्कूल वाहन और बसें गुजरती हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का जल्द संज्ञान लेकर सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मत कराई जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो किसी गंभीर हादसे की जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2356754


