निकाय चुनाव को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
निकाय चुनाव को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
झुंझुनूं : नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर शनिवार को सूचना केंद्र सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, एरिया मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में करीब 250 अधिकारियों ने भाग लिया।
जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में 78+11 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 एरिया मजिस्ट्रेट और 75 सेक्टर पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

प्रशिक्षण में डीएलएमटी सुरेंद्र कुमार डूडी ने अधिकारियों के दायित्व, आदर्श आचार संहिता और पेड न्यूज की जानकारी दी। राजेश बुड़ी ने मॉक पोल एवं मतदान प्रक्रिया तथा संजय सोमरा और अनूप ने ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाई।
दूसरे सत्र में एडीएम अजय कुमार आर्य ने अधिकारियों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने जिला सुरक्षा योजना की जानकारी देते हुए मतदान के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन शाखा प्रभारी नावेद खान, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के राकेश झाझड़िया, सुधीर कुमार, वीरेंद्र सिंह, कृपाल सिंह और सतपाल ढाका मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2356754


