निकाय चुनाव को लेकर उदयपुरवाटी में पुलिस का फ्लैग मार्च
निकाय चुनाव को लेकर उदयपुरवाटी में पुलिस का फ्लैग मार्च
उदयपुरवाटी : आगामी नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए शनिवार को उदयपुरवाटी कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी सुगन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते एवं त्वरित कार्रवाई दल ने मार्च किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आमजन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही चुनाव प्रक्रिया में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने या असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2356753


