घांघू में मूसलाधार बारिश, फसलें बचीं:घरों में पानी भरा, सामान खराब; जनरेटर पंप से निकाला गया
घांघू में मूसलाधार बारिश, फसलें बचीं:घरों में पानी भरा, सामान खराब; जनरेटर पंप से निकाला गया
घांघू : गांव घांघू में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हुई। इस बारिश से जहां एक ओर लंबे समय से सूखे की मार झेल रही खरीफ फसलों को जीवनदान मिला, वहीं दूसरी ओर कई घरों में पानी भर गया और घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगभग चार घंटे तक रुक-रुक कर तेज और धीमी बारिश हुई। आधे घंटे का एक तीव्र दौर ऐसा आया कि चारों ओर पानी ही पानी भर गया।
लंबे समय से बारिश न होने के कारण खरीफ फसलें मुरझा रही थीं। इस अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। किसान नानूराम दर्जी, उदाराम प्रजापत, देवकरण जांगिड़, हनुमान प्रजापत, महेंद्र मुनड़िया, महिपाल कपूरिया, मुकनाराम भाम्बू, मुरारीलाल बाटू, संजय कपूरिया और सुभाषचंद्र दर्जी ने बताया कि समय पर हुई बारिश से अब बाजरा, मूंग, मोठ, चवला और ग्वार सहित खरीफ फसलों की अच्छी बढ़वार की उम्मीद है।
तेज बारिश के कारण ढलानी क्षेत्र के रास्ते और घरों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। इससे मकानों की नींव में पानी घुस गया और घरेलू सामान खराब हो गया। गांव के वार्ड नंबर दो और चार के कई घरों में पानी भरने से लोगों का सामान क्षतिग्रस्त हुआ।
खड़ीये मोहल्ले में पानी भरने के बाद ग्राम पंचायत ने जनरेटर पंप लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की। पुराने बिजलीघर के पास बने घरों में भी पानी भरने से घरेलू सामान खराब हुआ और मकानों में दरारें आ गईं। जीण माता मंदिर के पास लाखाऊ सड़क मार्ग पर पानी भरने से आवागमन बाधित हुआ। गांव के उत्तरादा मोहल्ले में भी कई जगह जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।
गांव के नवरत्न दर्जी, शंकरलाल प्रजापत, महावीर प्रजापत, बुधराम प्रजापत, सुभाष नोखवाल, शीशपाल प्रजापत, केशरदेव गुरी, नथमल दर्जी, रमेश जांगिड़, पवन दर्जी, परमेश्वरलाल भाटीवाल और मनोज बरवड़ ने बताया कि घरों में दो से तीन फीट तक पानी भर जाने से उनका घरेलू सामान खराब हो गया। मुख्य रास्तों पर पानी भरने से आवागमन में भी काफी परेशानी हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2270939


