युवा संबल मेले में 27 कंपनियों ने दिए रोजगार:कलेक्टर ने युवाओं को योग्यतानुसार क्षेत्र चुनने की सलाह दी
युवा संबल मेले में 27 कंपनियों ने दिए रोजगार:कलेक्टर ने युवाओं को योग्यतानुसार क्षेत्र चुनने की सलाह दी
चूरू : चूरू के कमला गोयनका टाउन हॉल में मंगलवार को युवा संबल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 27 कंपनियों ने भाग लिया और युवाओं को रोजगार के विभिन्न अवसर प्रदान किए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, एडीएम अर्पिता सोनी, संयुक्त निदेशक जगदीश निर्वाण, संयुक्त निदेशक श्यामलाल पाटोलिया और सहायक निदेशक दिनेश चौधरी ने सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कलेक्टर सुराणा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपनी योग्यता और रुचि के अनुरूप क्षेत्र का चयन करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि इससे स्किल मिसमैच के कारण उत्पन्न होने वाले अंतर को समाप्त किया जा सकेगा। कलेक्टर ने यह भी कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता और युवाओं को अपनी कमियों को पहचानकर लगातार स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देना चाहिए।
नए विचारों पर काम करने की सलाह
उन्होंने युवाओं से केवल नौकरी की तलाश करने के बजाय सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने बदलते माहौल के अनुरूप स्वयं को ढालने और नए विचारों पर काम करने की सलाह दी। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन और उनकी पुस्तकों से प्रेरणा लेने का संदेश भी दिया। कलेक्टर ने चूरू में आयोजित बूट कैंप का उल्लेख किया, जहां 20 टीमों ने स्टार्टअप तैयार किए, और ‘पुस्तक संवाद’ व ‘कोड चूरू’ जैसे शैक्षणिक एवं नवाचार आधारित प्रयासों का भी जिक्र किया।
रोजगार मेलों में ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आह्वान
संयुक्त निदेशक जगदीश निर्वाण ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने अभ्यर्थियों से रोजगार मेलों में उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। सुरेश सारस्वत ने भी युवाओं को ऐसे अवसरों का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सहायक निदेशक रोजगार दिनेश चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर संदीप न्यौल, संजय गोस्वामी और मनीषा राठौड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2270939


