चिड़ावा के भूपेंद्र पालीवाल को मिला जल प्रहरी सम्मान:नई दिल्ली में जल संरक्षण में योगदान के लिए हुए सम्मानित
चिड़ावा के भूपेंद्र पालीवाल को मिला जल प्रहरी सम्मान:नई दिल्ली में जल संरक्षण में योगदान के लिए हुए सम्मानित
चिड़ावा : चिड़ावा के भूपेंद्र पालीवाल को ‘जल प्रहरी सम्मान 2026’ से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली के विश्व युवक केंद्र में आयोजित 7वें समारोह में जल संरक्षण में उनके खास योगदान के लिए दिया गया। पालीवाल पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संगठन रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान के परियोजना प्रबंधक हैं।
यह सम्मान उन्हें जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण, जैन मुनि लोकेश, आरएसएस के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रमुख गोपाल आर्या और जल प्रहरी के संयोजक अनिल सिंह सागर की मौजूदगी में मिला।
जल प्रहरी के संयोजक अनिल सिंह सागर ने बताया कि यह सम्मान जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों के प्रयासों को पहचान देने के लिए दिया जाता है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश और राज्यसभा सांसद न्यायमूर्ति रंजन गोगोई इस जूरी के अध्यक्ष थे। समारोह में देश के अन्य जल प्रहरियों को भी सम्मानित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2478004

