कम वोल्टेज, पूरी बिजली नहीं मिलने से किसान परेशान:एईएन ऑफिस पर किया प्रदर्शन, जीएसएस बंद करने की चेतावनी दी
कम वोल्टेज, पूरी बिजली नहीं मिलने से किसान परेशान:एईएन ऑफिस पर किया प्रदर्शन, जीएसएस बंद करने की चेतावनी दी
सरदारशहर : सरदारशहर के गोमटिया गांव के लोगों ने सरदारशहर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बिजली विभाग के एईएन ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गोमटियां गांव के 33 केवी जीएसएस से जुड़े 260 कनेक्शन पर कम वोल्टेज की समस्या है। साथ ही बिजली भी पूरी नहीं दी जा रही है।
150 से 200 वोल्टेज बिजली मिल रही
किसानों ने बताया- कृषि मोटर चलाने के लिए लगभग 430 वोल्ट की आवश्यकता होती है, जबकि वर्तमान में उन्हें केवल 150 से 200 वोल्ट तक ही बिजली मिल रही है। इसके अलावा बिजली भी पूरी नहीं दी जा रही है।
किसान नेता नारायण सिंह राजपूत और रामचंद्र सारण ने आरोप लगाया- पिछले एक महीने से बिजली के पोल टूटे पड़े हैं, विभाग उन्हें बदलने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे खेतों में सिंचाई बाधित हो रही है, फसलें खराब हो रही हैं। विभाग में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता।

आरोप- 13 पोल लगाकर नया फीडर बनाया
किसानों ने आरोप लगाया- प्रभावशाली लोगों के दबाव और पैसों के बल पर मात्र दो घंटे में 13 बिजली के पोल लगाकर एक नया फीडर तैयार कर दिया गया। इस फीडर से केवल 15 कृषि कनेक्शन जुड़े हैं और उन्हें पर्याप्त वोल्टेज मिल रहा है। दूसरी ओर अन्य फीडरों पर 60 से 70 कृषि कनेक्शन जुड़े होने के कारण लगातार कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
जेईएन विनोद कुमार का हनुमानगढ़ जिले में तबादला होने के बावजूद दो दिन में ही उनका तबादला निरस्त कर वापस इसी कार्यालय में पदस्थापन कर दिया गया, जिससे किसानों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जीएसएस बंद करने की चेतावनी दी।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) नेता ताराचंद सारण ने कहा कि सरदारशहर उपखंड क्षेत्र में बिजली व्यवस्था लगातार बदहाल है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आरएलपी कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
प्रदर्शन में ओमप्रकाश, मोहनलाल, बजरंगलाल, मामराज, रामनिवास, नानूराम, शंकरलाल, मांगीलाल, कृष्ण सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
एईएन बोले- जल्द होगा समाधानॉ
बिजली विभाग के सहायक अभियंता भोजराज प्रजापत ने बताया कि किसानों से कम वोल्टेज की शिकायत मिली है। समस्या का तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा और जल्द समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2270938


