धर्मकांटों और टोल प्लाजा पर जांच अभियान जारी, तीन प्रतिष्ठानों पर 15 हजार रुपए जुर्माना
मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर कार्रवाई, पृथ्वी धर्मकांटा, आर.के. इंटरप्राइजेज और अग्रवाल गृत उद्योग पर दर्ज किए प्रकरण
झुंझुनूं : उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और तौल-माप में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर विधिक माप विज्ञान विभाग ने जिले में धर्मकांटों और टोल प्लाजा पर आकस्मिक जांच अभियान चलाया। बुधवार और गुरुवार को चलाए गए इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तीन प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कुल 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
अभियान के दौरान विभागीय टीम ने शहर के विभिन्न धर्मकांटों के साथ नरसिंहपुरा टोल प्लाजा पर तौल-माप उपकरणों की जांच की। जांच में पृथ्वी धर्मकांटा, आर.के. इंटरप्राइजेज और अग्रवाल गृत उद्योग में नियमों का उल्लंघन मिलने पर तीन प्रकरण दर्ज किए गए। विभाग ने तीनों प्रतिष्ठानों पर कुल 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
विभागीय टीम ने नरसिंहपुरा टोल प्लाजा पर भी तौल-माप उपकरणों की जांच की, जहां कोई अनियमितता नहीं मिली। विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य तौल-माप व्यवस्था में निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को संभावित गड़बड़ियों से बचाना है।
विधिक माप विज्ञान विभाग ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और व्यापारिक गतिविधियों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आगे भी औचक जांच अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2481696

