[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू का शानदार प्रदर्शन, 28 पदकों के साथ रहा उपविजेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू का शानदार प्रदर्शन, 28 पदकों के साथ रहा उपविजेता

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू का शानदार प्रदर्शन, 28 पदकों के साथ रहा उपविजेता

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन, राजस्थान ताइक्वांडो एवं भरतपुर ताइक्वांडो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 स्वर्ण, 8 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 28 पदक जीतकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया।

कोच कविंद्र राठौर ने बताया कि रेहान, नमन, अक्षय, पूजा, सोहेल खान, आभा, कबीर राज, उत्तम, आकांक्षा, सिद्धि, रवि कला, युवल लादड़िया, अयांश, दक्ष, वरुण, मोहित, कनिष्क और मयंक ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं मयंक राठौर, हर्षिल, हेमप्रताप, पार्थ, आंचल, रौनक, गजेंद्र और हार्दिक चौधरी ने रजत पदक तथा परमवीर और आकाश सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शहरवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रामेश्वर ने कहा कि राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पहली बार चूरू का उपविजेता बनना जिले के लिए गर्व का विषय है।

Related Articles