[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीडीके अस्पताल में बिना चीरे निकाला बच्ची के गले में फंसा सिक्का


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीडीके अस्पताल में बिना चीरे निकाला बच्ची के गले में फंसा सिक्का

बीडीके अस्पताल में बिना चीरे निकाला बच्ची के गले में फंसा सिक्का

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : बीडीके जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सात वर्षीय बच्ची की भोजन नली में फंसा सिक्का बिना चीरा लगाए एंडोस्कोपी के माध्यम से सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचाई। उपचार के बाद बच्ची की हालत सामान्य और स्थिर है।

पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने बताया कि चिड़ावा क्षेत्र की गूगोजी की ढाणी निवासी बच्ची की भोजन नली के ऊपरी हिस्से में सिक्का फंस गया था। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा कृष्णिया ने वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र पायल और डॉ. दुष्यंत बसेरा के मार्गदर्शन में एंडोस्कोपिक प्रक्रिया से बिना किसी बाहरी चीरे के सिक्का सुरक्षित निकाल दिया।

डॉ. प्रतिभा कृष्णिया ने कहा कि बच्चों द्वारा सिक्के, बटन बैटरी या अन्य छोटी वस्तुएं निगलने की घटनाएं सामान्य हैं। ऐसी स्थिति में घरेलू उपाय करने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए, ताकि गंभीर जटिलताओं से बचा जा सके।

इस सफल उपचार में ईएनटी विभाग, एनेस्थीसिया टीम और ऑपरेशन थिएटर स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पीएमओ डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने पूरी टीम के समन्वय, तत्परता और उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।

Related Articles