[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

119वें स्थापना दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने निभाया सामाजिक दायित्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

119वें स्थापना दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने निभाया सामाजिक दायित्व

119वें स्थापना दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने निभाया सामाजिक दायित्व

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मधु दहिया

बुहाना : बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने 119वें स्थापना दिवस पर सेवा और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए भिर्र शाखा की ओर से श्री श्याम मानव सेवा संस्थान, बुहाना में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान दिव्यांग एवं बेसहारा श्याम भक्तों के लिए वॉटर डिस्पेंसर भेंट किया गया तथा सभी को रसगुल्ले वितरित कर स्थापना दिवस मनाया गया।

शाखा प्रबंधक विवेक यादव ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा केवल बैंकिंग सेवाएं ही नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। संस्थान निदेशक डॉ. संदीप कुमार ने अतिथियों को संस्थान का भ्रमण कराते हुए दिव्यांग एवं मानसिक रूप से असमर्थ श्याम भक्तों की सेवा, देखभाल और पुनर्वास संबंधी कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान प्रबंधक पिंकी सैनी ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने संस्थान की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में कृष्णा देवी, प्रमिला चौधरी, सरोज कुमारी, सविता सिंह, सुहाना कुमारी, ममता कुमारी, नरेंद्र जांगिड़ सहित संस्थान के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles