[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज बस में मिला मोबाइल लौटाकर परिचालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोडवेज बस में मिला मोबाइल लौटाकर परिचालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

रोडवेज बस में मिला मोबाइल लौटाकर परिचालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू डिपो में कार्यरत सिविल डिफेंस परिचालक मेनपाल ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए रोडवेज बस में मिला एक यात्री का खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित लौटाकर मिसाल पेश की है।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले चूरू–जयपुर मार्ग पर संचालित रोडवेज बस में परिचालन के दौरान एक सीट पर स्विच ऑफ अवस्था में मोबाइल फोन मिला। परिचालक मेनपाल ने मोबाइल को सुरक्षित अपने पास रखा और उसके वास्तविक मालिक की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद सीकर डिपो में मोबाइल के मालिक सेवानिवृत्त सैनिक विजय सिंह यादव की पहचान कर उन्हें उनका मोबाइल सकुशल सौंप दिया।

अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर विजय सिंह यादव ने परिचालक मेनपाल का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी और जिम्मेदारी की सराहना की। वहीं यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों ने भी इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे जनसेवा और नैतिक मूल्यों का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

Related Articles