[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हाथी पार्क में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, अधिकाधिक पौधे लगाने का लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हाथी पार्क में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, अधिकाधिक पौधे लगाने का लिया संकल्प

हाथी पार्क में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, अधिकाधिक पौधे लगाने का लिया संकल्प

खेतड़ी नगर : हरित वातावरण को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से खेतड़ी नगर के  हाथी पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेतड़ी डीएसपी राजेंद्र बुरड़क तथा थानाधिकारी राकेश यादव ने की।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बच्चों और युवाओं में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि हरिराम गुर्जर, समाजसेवी प्रभु सैनी, एन.के. कौशिक, आलोक जेदिया, रमेश पांडे, अरविंद कुमार, श्याम सुंदर शर्मा, विनोद शर्मा, दिनेश शर्मा, हरीश शर्मा, दशरथ शर्मा, अनिल चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ और पौधों की देखरेख के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles