[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएलजी बैठक में कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर चर्चा, रात्रि गश्त बढ़ाने व संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीएलजी बैठक में कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर चर्चा, रात्रि गश्त बढ़ाने व संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

सीएलजी बैठक में कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर चर्चा, रात्रि गश्त बढ़ाने व संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर थाना परिसर में शनिवार को सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खेतड़ी डीएसपी राजेंद्र बुरड़क तथा थानाधिकारी राकेश यादव ने की। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सीएलजी सदस्यों से संवाद कर कस्बे की कानून व्यवस्था, सुरक्षा और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की तथा उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

बैठक में डीएसपी राजेंद्र बुरड़क ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील करते हुए रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही।

बैठक के दौरान सरपंच प्रतिनिधि हरिराम गुर्जर ने केसीसी के टेलिंग डेम क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा घूमने के बहाने हुड़दंग करने तथा केसीसी नर्सरी स्कूल और लाइब्रेरी परिसर में शराब सेवन जैसी गतिविधियों की शिकायत उठाई। उन्होंने इन स्थानों पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं समाजसेवी बाबूलाल सैनी ने शहीद धर्मपाल सैनी की प्रतिमा से गुर्जर धर्मशाला तक सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग रखते हुए कहा कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने सड़क पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने की भी आवश्यकता जताई।

पुलिस अधिकारियों ने बैठक में उठाए गए सभी सुझावों और समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा कहा कि आमजन के सहयोग से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।

बैठक में सरपंच फतेह सिंह बड़ाऊ, समाज सेवी प्रभु सैनी, राजेश कुमार, एन.के. कौशिक, नासिर हुसैन, घीसाराम मीणा, आलोक जेदिया, अरविंद कुमार, सुभाष चनानिया, श्याम सिंह चौहान, सुधीर कुमार, अशोक कुमार तातीजा, मुकेश कुमार तातीजा, दाताराम गुर्जर, महेश कुमार मनोता, किशोरीलाल सिराधना, दिनेश कुमार सैनी, नरेश कुमार, केदारमल खीचड़, बजरंग सिंह, रामसिंह गुर्जर, होशियार सिंह, विनोद कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र, दयाराम सरपंच, श्याम सुंदर शर्मा, कुलदीप, उत्तम प्रकाश, हरीश कुमार, विकास सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles