[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनू-फतेहपुर हाईवे पर बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, नाले ने बचाई कई जानें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

झुंझुनू-फतेहपुर हाईवे पर बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, नाले ने बचाई कई जानें

ताजसर गांव की घटना; रफ्तार तेज होने से ढही मकान की दीवार, बाइक और सामान चकनाचूर, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शेखीसर

फतेहपुर : झुंझुनू से फतेहपुर आने वाले मुख्य मार्ग पर रविवार को एक खौफनाक सड़क हादसा होते-होते टल गया। फतेहपुर के पास ताजसर गांव में हाईवे किनारे एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक बेकाबू होकर सीधे एक रिहायशी मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर घर की मजबूत दीवार को तोड़ता हुआ भीतर तक प्रवेश कर गया, जिससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

​गनीमत यह रही कि सड़क किनारे बने एक बड़े नाले के कारण ट्रेलर की गति पर थोड़ा ब्रेक लग गया, जिससे एक भीषण जनहानि होने से बच गई। हालांकि, मलबे की चपेट में आने से घर के भीतर खड़ी बाइक और अन्य कीमती सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

​मददगार बना नाला, मच गई अफरा-तफरी
​घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हाईवे और मकान के बीच वह गहरा नाला न होता, तो ट्रेलर पूरी रफ्तार से घर को मलबे में तब्दील कर देता और अंदर सो रहे या मौजूद लोग इसकी चपेट में आ जाते।

​पुलिस ने संभाला मोर्चा, ग्रामीणों ने जताई चिंता
​हादसे की सूचना मिलते ही फतेहपुर सदर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने उग्र हो रही भीड़ और हालात को काबू में किया और क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाने की कार्रवाई शुरू की।

​इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में हाईवे पर बेलगाम दौड़ते वाहनों को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ताजसर गांव के पास हाईवे पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए जाएं और स्पीड ब्रेकर या साइन बोर्ड लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Related Articles