जाजोद थाने में सीएलजी बैठक, चोरी-नशे पर अंकुश लगाने पर चर्चा
कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर हुई विस्तृत बातचीत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : जाजोद थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर चर्चा के लिए रविवार को थाना परिसर में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी गिरधारी लाल ने की। बैठक में थाना क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं, नशे के कारोबार, साइबर ठगी, सड़क दुर्घटनाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सीएलजी सदस्यों ने विशेष रूप से चोरी की वारदातों और नशे के बढ़ते कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।
थानाधिकारी गिरधारी लाल ने बताया कि पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस सभी प्रकार के अपराधों पर नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन इसमें आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से जागरूक रहने और किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर देने की अपील की। साथ ही, साइबर ठगी से बचाव के लिए भी जागरूकता बनाए रखने की सलाह दी। बैठक में एएसआई गिरधारी लाल, थाना एचएम चंद्रभान, कांस्टेबल नरेश कुमार, बबलू, संदीप कुमार महरिया सहित सीएलजी सदस्य झाबर सिंह घोसल्या, हरिप्रसाद सोनी, खांगाराम बाजिया, सुरेश पावण्डा, महादेव सिंह बाजिया, मुकेश कुमार, सुनील चौधरी और अन्य थाना स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2268368


