[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एमकेएम पब्लिक स्कूल में हिंदी काव्य पाठ समारोह आयोजित, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiखेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एमकेएम पब्लिक स्कूल में हिंदी काव्य पाठ समारोह आयोजित, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

एमकेएम पब्लिक स्कूल में हिंदी काव्य पाठ समारोह आयोजित, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

खेतड़ी : खेतड़ी विकास समिति द्वारा संचालित एमकेएम पब्लिक स्कूल, राजोता में विद्यार्थियों की साहित्यिक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से “हिंदी काव्य पाठ समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने ओजपूर्ण कविता पाठ और प्रेरक कहानियों की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. आजाद अहमद खान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान डॉ. मोहित सक्सेना ने की। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि साहित्यिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास, भाषा दक्षता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति सम्मान बनाए रखने और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में डॉ. मोहित सक्सेना, संध्या शर्मा, हिमांशु कुमावत, पूजा कुमावत, अशोक कुमार, मुकेश कुमारी, कमल सैनी, मधु सैनी, राकेश कुमार, सुमन शर्मा, रिया शर्मा, दीपा स्वामी, मनीषा देवी, कैलाश सैनी, मुस्कान निर्वाण, राजेश कुमार, मनीषा, किरण, रुचि, राजकुमार, मनोज मेहरड़ा, दिनेश चौहान, रमेश सैनी, विमला देवी, आशा देवी, मधुर कुमार, अल्का कुमारी सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles