डीएसपी और सीआई ने सुनीं जनसमस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
डीएसपी और सीआई ने सुनीं जनसमस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बा में स्थित पुलिस थाना परिसर में रविवार सायंकाल 5:15 बजे सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नवलगढ़ डीएसपी सुगनसिंह और थानाधिकारी रामपाल मीणा ने की। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद कर कस्बे की विभिन्न स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर कस्बे में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा दिन-ब-दिन बढ़ते अतिक्रमण की समस्या को लेकर सदस्यों से विस्तृत विचार-विमर्श किया और उनके महत्वपूर्ण सुझाव लिए। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदाराम सैनी, पूर्व पार्षद राजेन्द्र मारवाल, अजय सिंह, हरिप्रसाद शर्मा, विजय चेजारा, राहुल चेजारा, विमल बंसल, डॉ. युनूस कुरैशी, संजय खान सहित कई सीएलजी सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2267508


